गिरडीह, अक्टूबर 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले भर में जयंती पर भारत रत्न व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल याद किए गए। पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को भाजपा एवं पटेल सेवा संघ गिरिडीह के संयुक्त तत्वाधान में रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष शिवपूजन पटेल के नेतृत्व में लोग झंडा मैदान में जमा हुए। रन फोर यूनिटी झंडा मैदान से शुरु होकर टावर चौक, जिला परिषद चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक, शिव मोहल्ला होते हुए बड़ा चौक में आकर सभा में तब्दील हो गई। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि रन फोर यूनिटी राष्ट्र की चेतना को जगाने वाला अभियान है। यह अभियान भारत सरकार और माई भारत की पहल है। कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत्त इंजी. विनय कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं म...