गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- कुचायकोट। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार को देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी व्यक्तियों में से एक थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। वर्ष 1962 में अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। वे एक उत्कृष्ट लेखक भी थे। बापू के कदमों में, इंडिया डिवाइडेड, सत्याग्रह एट चंपारण जैसी पुस्तकों की रचना की। विद्यालयों में इस अवसर पर क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार, अमरेंद्र कुमार दूबे, अजय कुमार, रामाशीष ...