गढ़वा, नवम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाई गई। मौके पर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नए समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव, डीसी दिनेश यादव, एसपी अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सदर एसडीओ संजय कुमार, डीटीओ धीरज प्रकाश, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। उसके बाद नीलांबर पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन गढ़वा में स्थापित वीर शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्प...