लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, संवाददाता। मॉल एवेन्यू में वीर बहादुर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह की जयंती मनाई गई। उनके पुत्र कैंपियरगंज विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह के साथ तमाम समर्थकों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित की। यहां लोगों ने उनके योगदान को याद किया। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि 1980 में वीर बहादुर सिंह को सिंचाई व परिवहन मंत्री बनाया गया था। कुशल प्रशासनिक क्षमता से श्रीसिंह ने प्रदेशभर में नहरों, क्लस्टर ट्यूबवेल और सिंचाई के अन्य साधनों का जाल बिछा दिया। साल 1985 में वे सूबे के मुख्यमंत्री बनाए गए। बाद में उन्होंने बतौर केन्द्रीय संचार मंत्री भी सेवा दी। इस मौके पर पूर्व विधायक व अध्यक्ष निर्यात निगम यूपी परमात्मा प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.