बेगुसराय, सितम्बर 2 -- गढ़हरा(बरौनी)। बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की 103वीं जयंती बुद्धिजीवियों ने मनायी। मौके पर कांग्रेस नेता राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि दारोगा बाबू सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। वे कई बार एमएलए बने। पटना में गांधी सेतु का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कराकर उपलब्धि पाई। उन्होंने राजस्व विभाग में अभियान चलाकर दस लाख लोगों को अविभाजित बिहार में वासगीत का पर्चा दिलवाया। वे 1972 में बरौनी डेयरी भी आकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया था। मौके पर नंदकिशोर सिंह, इंजीनियर गौतम, घनश्याम मिश्र, उमेश सिंह, अनिल सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...