गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीर बहादुर सिंह की जयंती विकास एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गोलघर में इंदिरा बाल विहार के समक्ष उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पुत्र और पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेबहादुर सिंह, उत्तर प्रदेश कोपरेटिव बैंक के सभापति जितेन्द्र बहादुर सिंह एवं विक्रम बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से अपने पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विधायक फतेह बहादुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कई विकास के काम हुए। जो काम अधूरे रह गए उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पूरा किया गया। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के सभापति जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि पिता जी के शासन काल में रामगढ़ताल जैसी म...