रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र का अनावरण किया। साथ ही उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर पंडित गोविंद बल्लभ पंत को नमन किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्र भारत के महान राजनेता, दूरदर्शी प्रशासक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों से लेकर देश की राजनीति तक अपनी अद्वितीय छाप छोड़ी। वह न केवल उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे, बल्कि देश के गृहमंत्री के रूप में भी उ...