चाईबासा, नवम्बर 14 -- चाईबासा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाई गई । कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों से प्रेम था, देश के भविष्य बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो सदैव देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.