चाईबासा, दिसम्बर 3 -- चाईबासा : देश के प्रथम राष्ट्रपति,संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की जयंती कांग्रेस भवन, चाईबासा में बुधवार को मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान डॉ.राजेन्द्र प्रसाद एक सशक्त सेनानी व नेता के रूप में उभरे थे। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सानिध्य में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ निरंतर लड़ते रहे। नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल की यातनाएं झेलनी पड़ी। आगे कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि डॉ.राजेन्द्र प्रसाद का सादा जीवन उच्च विचार लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित होता है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक प्रगति के प्रतीक डॉ. प्रसाद संविधान के मूल ...