दरभंगा, दिसम्बर 24 -- दरभंगा। स्थानीय लोहिया चरण सिंह कॉलेज में मंगलवार को भारत के पांचवें प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. श्याम यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीबों, किसानों और मजदूरों के मसीहा थे। उन्होंने भारत की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी। पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रामबाबू आर्य ने भी विचार रखे। संचालन प्रो. रविंद्र कुमार रवि ने किया। मौके पर डॉ. रविंद्र कुमार पासवान, डॉ. बिंदेश्वर यादव, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. धर्मदेव प्रसाद यादव. डॉ. कामेश्वर यादव, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, डॉ. संतोष कुमार झा, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. जयशंकर यादव, डॉ. सिया शरण यादव, विशाल विवेक आदि उस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...