चाईबासा, दिसम्बर 31 -- चाईबासा : संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन ,चाईबासा में कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत्-शत् नमन किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि कृष्ण बल्लभ सहाय का संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक मूल्यों और निःस्वार्थ जनसेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण रहा। उनका व्यक्तित्व, सशक्त नेतृत्व और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है, जो आज भी समाज और सार्वजनिक जीवन को नैतिक दिशा प्रदान करती है। उनका जीवन त्याग , साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदहारण रहा । मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मो.सलीम , उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी , मो.एहसान , महासचिव डॉ. क्रांति प्रक...