अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- अम्बेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तत्वावधान में किसानों के मसीहा स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन टांडा के फतेह जहूरपुर स्थित ओबरब्रिज के निकट संगठन के कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनय वर्मा, उपाध्यक्ष लक्षिराम वर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने टिकैत के चित्र पर पुष्पार्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टिकैत किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने हमेशा किसानों की आवाज को बुलंद किया। इस अवसर पर त्रिभुवन मौर्य, राम जनम वर्मा, असीम सिद्दीकी, कामता प्रसाद, ब्रज मोहन व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...