बुलंदशहर, नवम्बर 11 -- बुलंदशहर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और देश के प्रमुख चिंतक मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि मौलाना आजाद ने देश की आज़ादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत की शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी। उनका जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह उनके आदर्शों पर चलकर समाज में शिक्षा और एकता का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की तथा संचालन जिला महासचिव आशु कुरैशी ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.