मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- प्रगतिशील कायस्थ सेवा संगठन ने नवीन नगर में आनंद बहादुर सक्सेना के आवास पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभा की। सभी ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने इन दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके व्यक्तित्व तथा आदर्श अपनाने पर बल दिया। समाज सेवी नीतू सक्सेना का जन्मदिन भी मनाया गया। नीतू सक्सेना को सर्वसम्मति से प्रगतिशील कायस्थ सेवा संगठन का अध्यक्ष और अक्षत चित्रांशु को महामंत्री चुना गया। सभा में आनंद बहादुर सक्सेना, कृष्ण बहादुर सक्सेना, अनिल कुमार सक्सेना, नीतू सक्सेना, अक्षत चित्रांशु, विजय सक्सेना, रजनी सक्सेना, बिंदू सक्सेना, दिव्या सक्सेना, आशीष सक्सेना, कर्तव्य सक्सेना शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.