रिषिकेष, फरवरी 19 -- राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की जयंती चंद्रेश्वरनगर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने महाराज सुहेलदेव के जीवन और उनके पराक्रम के बारे में लोगों को बताया। बीते मंगलवार की देर रात चंद्रेश्वरनगर में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जयंती आयोजन समिति की ओर से 23वां जयंती महोत्सव आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अपने पराक्रम से मातृ भूमि का मान बढ़ाने वाले महाराजा सुहेलदेव को इतिहास में वो स्थान नहीं मिला, जिसके वो हकदार थे। इतिहास लिखने वालों ने हमारे राष्ट्र नायकों के साथ जो अन्याय किया, आज का भारत उसे सुधार रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में 16 फरवरी 2021 को महाराजा सुहेलदेव को सही मायने में सम...