सीतापुर, फरवरी 1 -- सीतापुर, संवाददाता। भाजपा की ओर से महाराजा छीता पासी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय स्थित उनके किले पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महाराज छीता पासी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि सीतापुर की धरती महाराज छीता पासी की धरती है। उन्होंने समाज को एक करने के लिए और सभी को न्याय देने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि महाराज छीता पासी भारत की अमूल्य धरोहर है। हम सब कार्यकर्ता महाराज छीता पासी को याद कर रहे हैं। देर शाम छीता पासी किले पर दीपोत्सव भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सिधौली मनीष रावत, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक बिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.