प्रयागराज, नवम्बर 15 -- हिन्दुस्तानी एकेडेमी में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चलाए गए 'उलगुलान'आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। उन्होंने आदिवासियों के भूमि अधिकार और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए कार्य किया। अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम भी चलाई। एकेडेमी की पूर्व प्रकाशन अधिकारी ज्योतिर्मयी ने विचार व्यक्त किया। संचालन रतन पांडेय ने किया। संतोष कुमार तिवारी, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, अनुराग ओझा, सुनील कुमार, मोहसीन खान, अमित कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...