प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- कुंडा, संवाददाता। राम निवास द्विवेदी इंटर कॉलेज पनिगौं में विद्यालय के संस्थापक की जयंती विद्यार्थियों ने मनाई। मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश मिश्र, विशिष्ट अतिथि संतोष मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के संस्थापक रमाकांत द्विवेदी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनको नमन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अनेक मन मोहक कार्यक्रमों से लोगों को भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य अरुणेश त्रिपाठी, ज्वाला देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार द्विवेदी, हिन्दी प्रवक्ता डॉ.सूर्य नाथ पांडेय, विकास मौर्य, मनीष पांडेय, सुनील मिश्र, नवनीत सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, विमल शुक्ल, दिलीप त्रिपाठी, अनूप, विवेक, सुनीता, मं...