चक्रधरपुर, दिसम्बर 26 -- सोनुवा। सोनुवा के वन विश्रामागार में कुड़मी समाज के लोगों ने गुरुवार को निर्मल महतो के 75वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष डॉक्टर महतो ने कार्यक्रम का अध्यक्षता करते बताया कि आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा डहारे टुसू का आयोजन महुलडीहा खेल मैदान में किया जाएगा। मौके पर दिनेश कुमार महतो, शंभू चरण महतो, रवींद्र महतो, महेंद्र महतो, किशोर महतो, हरिपद महतो, रामदयाल महतो, प्रेमचंद महतो, रवि महतो, रूद्र प्रताप महतो, बसंत महतो, बालकिशोर महतो, कुलदीप महतो, सुभाष महतो, विश्वजीत महतो उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...