बलिया, सितम्बर 23 -- दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय इंटर कॉलेज में संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बलिया सदर के पहले विधायक राम अनंत पांडेय की जयंती मंगलवार को सादगी के साथ मनाई गई। सबसे पहले उनकी प्रतिमा का वैदिक विधि से पूजन किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान आयोजित सभा में पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. पांडेय महात्मा गांधी के अनुयायी थे और उन्होंने जंग-ए-आजादी के स्वावलंबन आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। आज हम उनके स्वावलंबन की विचारधारा को और मजबूती तथा गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व सांसद ने कहा कि स्वावलंबन हमारे देश को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। हम किसी के आगे हाथ फैलाने की स्थिति में कभी नहीं आ सकते है। विद्यालय के प्रबन्धक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.