उरई, फरवरी 1 -- उरई। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने बबीना स्थित संत रविदास मंदिर पहुंच संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। डीएम, एसपी ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज में भेदभाव रहित वातावरण एवं आपसी सौहार्द स्थापित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.