बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- जयंती पर छत्रपति शिवाजी महाराज को किया गया नमन तीन मुहानी मोड़ का नाम शिवाजी के नाम पर रखने की मांग फोटो 19 शेखपुरा 02 - जमालपुर में छत्रपति शिवाजी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते सरदार पटेल युवा मंच के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शहर के जमालपुर में समारोह आयोजित कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किया गया। सरदार पटेल युवा मंत्र की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मंच के राष्ट्रीय संयोजक व नेत्र विशेषज्ञ डा राकेश रंजन की अगुवाई में समारोह में मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवकुश प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, अमन पटेल, धर्मवीर कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। मंच की ओर से बाइपास तीनमुहानी मोड़ का नाम वीर शिवाजी के नाम पर रखने की मांग ...