गाजीपुर, जनवरी 2 -- गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव स्थित गोपाल राम गहमरी संस्थान में हिंदी जासूसी उपन्यास के जनक कहे जाने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार गोपाल राम गहमरी की 160वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गहमरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर योगेंद्रनाथ सिंह मास्टर ने कहा कि गोपाल राम गहमरी ने उस दौर में हिंदी साहित्य को मजबूती दी, जब हिंदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी। उन्होंने तिलस्मी और जासूसी कथाओं के माध्यम से पाठकों को हिंदी से जोड़ा। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, बाल्मीकि सिंह, विमलेश सिंह, मिथिलेश गहमरी, फ़ज़ीहत गहमरी, रविशंकर, अखंड सिंह और मुरली कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.