नोएडा, दिसम्बर 1 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के सेक्टर ईटा-वन स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को गीता महोत्सव और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र रहे। इस दौरान गुरुकुल के बटुकों ने गीता और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। गीता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता को साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। इनमें दिए गए ज्ञान से व्यक्ति अपने जीवन में अधर्म रूपी अंधकार को दूर कर सकता है। गुरुकुल की जीवन शैली का उद्धरण देते हुए जीवन के तत्वों को गीता से सीखने के बारे में कहा कि गीता ही केवल विश्व में ऐसा ज्ञान का भंडार है, जिसके एक श्लोक को भी अपनाने से जीवन का सार और उद्देश्य समझ में आ ...