अलीगढ़, अक्टूबर 3 -- अलीगढ़, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को मानव उपकार संस्था ने नुमाइश मैदान स्थित गांधी चौक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि एसडीएम कोल महिमा राजपूत ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग से देश को आजादी दिलाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश को मजबूत दिशा दी। अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने कहा कि गांधीजी का संघर्ष और शास्त्रीजी की दूरदृष्टि देश की आत्मा में रची-बसी है। इस मौके पर सरदार खजान सिंह, पंकज धीरज, प्रवीण वार्ष्णेय 'गप्पू', एड. हरिकृष्ण मुरारी शर्मा, अशोक गोल्डी, सत्यनारायण दीक्षित, रामप्रकाश सूर्य...