कोटद्वार, दिसम्बर 23 -- आधारशिला संस्थान के तत्वाधान में मंगलवार को रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज बड़खेत में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद् स्व. गोविन्द राम घिल्डियाल की 97 वीं जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुन अर्पित किए गए। डा. विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं. राजेन्द्र अणथ्वाल व पूर्व प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रावत ने शिक्षाविद् स्व. गोविन्द राम घिल्डियाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से जानकारी दी। मौके पर संस्थान की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र सिंह रावत को आदर्श शिक्षक व छात्रा कु. सिमरन को आदर्श छात्रा का सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही सामान्य ज्ञान में प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक नरेश घिल्डिया...