अयोध्या, दिसम्बर 16 -- अयोध्या, संवाददाता। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज के मैदान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम छह बजे से प्रारंभ होगा। तैयारियों को लेकर सिविल लाइन पार्टी कार्यालय पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद ने बैठक किया। पूर्व सांसद के अनुसार कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर से निर्मित विशेष पंडाल तैयार किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को सुविधाजनक वातावरण मिल सके। ठंड के मौसम को देखते हुए पंडाल के भीतर और बाहर हीटर तथा अलाव की समुचित व्यवस्था की जाएगी। दर्शकों के बैठने की उत्तम और व्यवस्थित व्यवस्था की जाएगी, जिससे सभी श्रोता कवियों की रचनाओं का आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अ...