चाईबासा, अगस्त 26 -- चाईबासा। दया और करुणा की प्रतिमूर्ति भारत रत्न व नोबेल शांति सम्मान से पुरस्कृत मदर टेरेसा की जयंती मंगलवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में मनाई गई। मौके पर कांग्रेसियों ने मदर टेरेसा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने मदर टेरेसा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मदर टेरेसा समाज को नई दिशा देने वाली और गरीबों, अनाथों, असहायों के दुख-दर्द के लिए जीने वाली प्रेम, दया, करुणा की प्रतिमूर्ति थीं। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि त्याग और सेवा की अमर मिसाल मदर टेरेसा ने अपने जीवन से यह सिखाया कि सच्चा धर्म इंसानियत की सेवा है। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, सक्रिय सदस्य विजय सिंह तुबिद, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.