प्रयागराज, जनवरी 24 -- समाजवादी पार्टी ने शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को याद किया। जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के योगदान पर विधायक विजमा यादव ने कहा कि सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की राजनीति के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े वर्गों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचितों के अधिकारों के लिए निर्णायक कदम उठाए। शिक्षा और सरकारी सेवाओं में आरक्षण लागू कर उन्होंने सामाजिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा और सत्ता को सेवा का माध्यम माना। इस दौरान सपा के अनुजाति प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष (गंगापार) पिंटू वर्मा एवं शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गंगा...