वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत रत्न उस्ताद बिसमिल्लाह खां की 109वीं जयंती पर शुक्रवार को दरगाहे फातमान स्थित उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ी गई। लोगों ने खिराज-ए-अकीदत पेश की। उनकी मगफिरत के लिए दुआ मांगी। उनकी कब्र पर सुबह से ही लोग जुटने लगे थे। इनमें सभी वर्ग के लोग थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बेटे शांतनु राय ने पिता की तरफ से फूल चढ़ाया। इस मौके पर शकील अहमद जादूगर ने कहा कि उस्ताद के इंतकाल के वक्त सरकार ने उनके नाम पर संगीत अकादमी खोलने का आश्वासन दिया था। वह अब तक पूरा नहीं हुआ। कैंट रेलवे स्टेशन पर उनकी भव्य प्रतिमा लगाने की भी मांग की। इस दौरान मुर्तुजा अब्बास शम्सी, जरीना बेगम, सैयद अब्बास रिजवी, शफक आफत हैदर, प्रमोद वर्मा, फरमान हैदर, प्रिंस राय, गोलन इफ्तेखार हुसैन हादी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...