हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और 'उत्तराखंड के गांधी' के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर महिला डिग्री कॉलेज में उन्हें याद किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने बडोनी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. फकीर सिंह नेगी, डॉ. गणेश नेगी, डॉ. स्वाति, डॉ. मंजरी चौधरी, डॉ. रुचि रजवार, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. मंजरी जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...