बुलंदशहर, नवम्बर 19 -- बुलंदशहर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने जिला कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए जो साहसिक निर्णय लिए, वे भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अमेरिका और पाकिस्तान को उनकी औकात का अहसास कराते हुए विश्व राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर उन्होंने विश्व का नक्शा ही बदल दिया था। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने समाजसेवा और संगठन मजबूत करने का भी प्रण लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.