मुरादाबाद, मई 31 -- प्रकाशनगर चौराहे पर स्थापित महान समाजसेविका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल के द्वारा किया गया। मौके पर मौजूद एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने अहिल्याबाई के योगदान का उल्लेख किया। इस मौके पर प्रिया अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह पार्षद चंद्रभान सैनी टीटू सैनी राजेश गुप्ता के अलावा नगर निगम कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि छह फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करने वाले थे। किन्ही कारणों के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...