भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में सोमवार को साहित्य सफर संस्था के द्वारा कवि गोस्वामी तुलसीदास की 527वीं जयंती पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर साहित्यकार रंजन कुमार राय ने किया। मुख्य अतिथि साहित्यकार संतोष कुमार ठाकुर अनमोल ने कहा कि तुलसीदास न केवल संत थे बल्कि एक महान कवि भी थे। इस मौके पर चंदन कुमार, अजय शंकर, गोपाल महतो, महेन्द्र आर्य, शिवम कुमार, राजीव रंजन और प्रेम कुमार प्रिय ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.