कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन ने भारत रत्न मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर स्टेशनरी और खाद्य साम्रगी वितरित की। बाल मिलन संस्कार केन्द्र हंसानन्द आश्रम, गुप्तार घाट में आयोजित कार्यक्रम में 100 बच्चों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ाना ही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है। अंकित गुप्ता, हरिभाऊ खांडेकर, उमेश शास्त्री, शंकर दयाल दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.