भागलपुर, अक्टूबर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. विवेकानन्द सिंह ने गांधी जयंती पर पूर्णिया कॉलेज कैंपस स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसी क्रम में कुलपति ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति, अहिंसा और सत्य के प्रतीक हैं। महात्मा गांधी का जीवन हमें यह सिखाता है कि किसी भी राष्ट्र का उत्थान केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से नहीं होता, बल्कि सत्य, नैतिकता और मानवीय मूल्यों से संभव होता है। उन्होंने दिखाया कि अहिंसा कोई कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी शक्ति है। सत्य ही सबसे महान अस्त्र है। आज जब समाज अनेक चुनौतियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.