हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कुमाऊं केसरी खुशीराम की जयंती रविवार को खुशीराम पार्क तिकोनिया में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश के प्रतिनिधि जीवन सिंह और विशिष्ट अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और बीना आर्या रहे। मेयर ने खुशीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। समिति उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश ने कहा कि कुमाऊं केसरी खुशीराम ने समाज को सुधारने व भाईचारा लाने में जो काम किया है वो बेहद सराहनीय है। अध्यक्ष जीवन लाल ने कहा कि हम सब को मिलकर समाज के विकास के लिए काम करना होगा। इस दौरान उमेश चंद्र, नवीन चंद्र, हरि प्रसाद, जगदीश कुमार, प्रकाश चंद्र, पंकज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...