मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। तिरहुत डीआईजी के प्रभारी में आए सीआईडी के डीआईजी जयंतकांत ने सोमवार को डीआईजी कार्यालय पहुंचे। पहले दिन उनसे कार्यालय में मिलने जिले के सभी वरीय अधिकारी पहुंचे। सक्रिय अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए कई बिंदुओं पर डीआईजी ने निर्देश दिया। इसमें डीआईयू की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में सिटी एसपी को निर्देश दिया। डीआईयू की टीम को पुराने केसों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए कहा। हर दिन डीआईयू को टास्क सौंपने और उसका फॉलोअप कराने के लिए कहा। रात में हर दिर डीआईयू की कार्रवाई की रिपोर्ट पर समीक्षा कर छापेमारी कराने का निर्देश दिया है। पहले दिन कई समाजसेवी भी डीआईजी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...