औरंगाबाद, फरवरी 24 -- सदर प्रखंड के जम्होर में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीराम प्रज्ञा मंडल के सान्निध्य में निशुल्क सामूहिक विवाह के अंतर्गत छह जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम अनुग्रह रेलवे स्टेशन स्थित गायत्री शक्तिपीठ से दूल्हे की बारात सज धज कर जम्होर के विभिन्न गलियों में होते हुए विवाह स्थल पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से दहेज जैसे विकराल दैत्य जो समाज को हमेशा खा रहा है, उससे छुटकारा मिलता है। लोगों में दहेज रहित विवाह करने के प्रति जागृति आती है। नव विवाहित जोड़ों को उन्होंने आशीर्वाद दिया और ज...