कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा क्षेत्र के सरायकायम गांव निवासी सीआरपीएफ में तैनात दरोगा ने एसपी को सौंपे शिकायतीपत्र में कहा है कि उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। इसके बाद भी पुलिस द्वारा उसके खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। उसने इस संबंध में जनसूचना अधिकार के तहत भी पत्र भेज कई सवाल उठाए हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे जम्मू कश्मीर में तैनात दरोगा कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सकरावा थाना क्षेत्र के सरायकायम गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह सीआरपीएफ में उपनिरीक्षक के पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात है। उपजिला मजिस्ट्रेट के नोटिस के अंतर्गत उसके खिलाफ सकरावा थाना प्रभारी द्वारा दो अक्टूबर को जमीनी बंटवारे के विवाद को लेकर शांतिभंग की आशंका को लेकर कार्रवाई की गई है, जबकि वह उस दौरान अपनी ड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.