मेरठ, जनवरी 31 -- रोहटा। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में जम्मू विवि परिसर में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मिर्जापुर निवासी बेटी ने कांस्य पदक जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। 47 किलोग्राम भार वर्ग में रोहटा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी दीपांशी पुत्री नितिन गुर्जर में कांस्य जीता। पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। दीपांशु का चयन चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। पदक जीतने के बाद दीपांशी गुर्जर जब अपने गांव पहुंचीं तो स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई गई और मिठाइयां बांटी गईं। दीपांशी के पिता नितिन गुर्जर ने बताया कि उनकी बेटी लगातार मेहनत कर रही है और गांव, जिला व प्रदेश का नाम रोशन करने का सपना देख रही है। कहा कि यह जीत उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.