नई दिल्ली, मार्च 10 -- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले का बुधाल गांव बीते दिनों सुर्खियों में रहा। कुछ ही हफ्तों में गांव के लोग एक के बाद एक अचानक दम तोड़ने लगे जिससे लोगों के बीच दहशत फैल गई थी। देखते ही देखते इस रहस्यमयी बीमारी ने 17 लोगों को शिकार बना लिया था। मामला बिगड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जांच शुरू की थी। अब इन रहयसमयी मौतों की वजह से पर्दा उठता दिख रहा है। खबरों के मुताबिक इन मौत के पीछे क्लोरफेनेपायर नाम का एक खतरनाक कीटनाशक हो सकता है। द ट्रिब्यून ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि आधिकारिक रिपोर्ट को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सीएसआईआर के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (आईआईटीआर) ने इसकी पुष्टि की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन मौतों का मुख्य कारण क्लोरफेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.