कन्नौज, दिसम्बर 24 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम पंचायत मझपुरवा के पाईका खेल मैदान में चल रहे दस दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में आखिरी दिन मशहूर पहलवानों ने दांवपेच दिखा कर दर्शकों का मनोरंजन किया। जम्मू कश्मीर से आए पूर्व बीएसएफ के जवान जावेद गनी ने उत्तराखंड के कुंभकर्ण पहलवान को पटकनी देकर कुश्ती जीत ली। भयंकर दांव पेंच में हुई इस कुश्ती से दर्शकों में गजब का उत्साह देखा गया। बुधवार को दंगल में विशिष्ट अतिथियों फर्रुखाबाद जनपद के जिला पंचायत सदस्य व पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के पुत्र जुनैद सिद्दीकी ने जम्मू कश्मीर से आए पहलवान जावेद गनी व उत्तराखंड के कुंभकर्ण पहलवान के बीच हाथ मिलवाया। रेफरी जलालाबाद निवासी सादिक ने दोनों पहलवानों के बीच कुश्ती करवाई।अंतिम दिन दंगल कमेटी ने छोटी बड़ी 12 कुश्तियां करवाई।नेपाल के महावीर थापा पहलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.