रवि कृष्णन खजूरिया, मार्च 17 -- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एकसुर में हंगामा करना शुरू कर दिया। दरअसल, कुलगाम जिले में दो गुज्जर युवकों की मौत के बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेन्स और विपक्षी पीडीपी के विधायक हंगामा करने लगे। हुआ यूं कि जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चौधरी मुहम्मद अकरम अपनी सीट से खड़े हो गए और वह उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे, जिन्होंने दो गुज्जर युवकों की मौतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही एक महिला को लात मारी। अकरम ने कहा, "यह गंभीर चिंता का विषय है, एक महिला को एसएसपी ने लात मारी। सदन को इसकी निंदा होनी चाहिए।" इसके तुरंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.