बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। कैंट और सीबीगंज क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में जम्मू-कश्मीर निवासी सिक्योरिटी गार्ड और एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। जम्मू-कश्मीर में जिला पुंछ, थाना खुर्द गोटी के गांव माला निवासी 38 वर्षीय तनवीर हुसैन नकटिया स्थित फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड थे। उनके भांजे जमीर अहमद ने बताया कि बुधवार रात तनवीर ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी से कमरे पर जा रहे थे। जब वह नकटिया पुल पर पहुंचे तो पीछे से आए किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। दूसरे हादसे में सीबीगंज के गांव परधौली निवासी 55 वर्षीय मूलचंद की मौत हुई। उनके भाई नरेश ने बताया कि बुधवार शाम मूलचंद खे...