एएनआई, अप्रैल 21 -- जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते तीन लोगों की मौत और सैकड़ों मकानों के क्षतिग्रस्त होने के बाद मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनज़र कश्मीर घाटी के सभी स्कूलों में 21 अप्रैल को कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उधर, रामबन में भारतीय सेना और जिला प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है। सेना ने मेडिकल कैंप, जरूरी दवाएं, खाद्य सामग्री, और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की है।रामबन में लैंडस्लाइड रविवार तड़के रामबन जिले के बगहाना गांव में भारी बारिश के कारण दो मकान जमींदोज हो गए, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 200 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है और नेशनल हाईवे कई स्थानों पर बंद हो गया है। रामबन के डीसी बसीर-उल-हक चौधरी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.