देवघर, अगस्त 29 -- जसीडीह प्रतिनिधि उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल में दो पुलों के गलत संरेखण (मिसअलाइनमेंट) के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। इस तकनीकी समस्या के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। आसनसोल रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर- 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर- 12331 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस की 29 अगस्त को निर्धारित यात्रा रद्द कर दी गई है। इसके अलावा ट्रेन नंबर- 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस की उसी दिन की यात्रा जम्मूतवी से नहीं चलेगी, बल्कि लुधियाना से प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.