बोकारो, फरवरी 1 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी झारखंड बनाम जम्मू एंड कश्मीर चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन झारखंड की टीम पहली पारी में अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। मैच के दूसरे दिन जम्मू एंड कश्मीर की टीम की ओर से पहली पारी में बनाए गए 227 रनों के जवाब में पहले दिन के स्कोर 20 रन से आगे खेलते हुए खेल समाप्ति के समय 8 विकेट खोकर 272 रन बना लिए थे। पहले दिन नाबाद 15 रनों पर रहे आर्यन हुड्डा व चार रनों पर नाबाद रहे विशेष दत्ता ने 118 रन जोड़कर झारखंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के रुप में आउट होने के पूर्व विशेष दत्ता ने अपनी टीम के लिए 73 रन बनाए। दूसरे प्रारंभिक बल्लेबाज आर्यन हुड्डा ने 68 रनों का योगदान किया। इसके बाद नियमित अंतराल में विकटों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.