बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। अयोध्या जिले में मार्ग दुर्घटना में जिले के परशुरामपुर थानाक्षेत्र के जमौलिया पांडेय गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जमौलिया पांडेय गांव निवासी जगप्रसाद यादव (65) गांव के ही दुर्गाप्रसाद यादव (50) के साथ अयोध्या जिले के अचारी सगरा में स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दर्शननगर चौकी के बूथ नंबर-चार के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रेलर की टक्कर होने के बाद जगप्रसाद यादव के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्गाप्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें घायल दुर्गाप्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉले...