मथुरा, दिसम्बर 7 -- थाना राया पुलिस व साइबर सेल टीम ने बरेली हाइवे सर्विस रोड के नीचे से रविवार रात जमेटो पर खाने का सामान मंगा कर डिलीवरी ब्वॉय से लूट करने के आरोप में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से जमेटो डिलीवरी ब्वॉय से लूटा मोबाइल व लूट में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक राया रवि भूषण शर्मा ने बताया कि चार दिसम्बर शाम जमैटो एप्प के माध्यम से दिशांत चौधरी नामक युवक ने खाने का सामान ऑर्डर कर मंगाया था। डिलीवरी ब्वॉय श्याम सिंह निवासी राघवगढी, टप्पल, अलीगढ़ ने रुद्र शिवा ढाबा पर पहुंच कर आर्डर करने वाले को फोन किया तो उसने मौके पर पहुंच सामान मांगा तो डिलीवरी ब्वॉय ने पैमेंट मांगा तो दिशांत ने कहा कि आगे उसका दोस्त खड़ा है वहां पैमेंट कराऊंगा। वह उसे लेकर एक्सप्रेस वे राया कट से आगे कपूर बगीची क...